केदारनाथ पैदल मार्ग पर बादल फटने से मची तबाही, 100 से अधिक लोगों के फंसे होने की सूचना
रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड में बारिश का तांडव जारी है जिसके चलते पहाड़ी इलाकों में लगातार बादल फटने की सूचनाएं प्राप्त होने लगी है इसी बीच अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार को उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है जिसके चलते पहाड़ी इलाकों में बादल फटने की सूचनाएं भी सामने आने लगी है।
दरअसल रुद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ पैदल मार्ग में भीम बली के गदेरे में बादल फटा है जिसके चलते भारी बोल्डर मलवा आने से पैदल मार्ग का 30 मी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसको ध्यान में रखते हुए पैदल मार्ग पर आवाजाही बंद कर दी गई है वहीं करीब 150 से अधिक तीर्थ यात्रियों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

More Stories
पत्रकारों ने देखा 1971 युद्ध का गवाह INS कुरसुरा, समुद्र के नीचे की वीरगाथा
26 जनवरी को शराब की तलब लगी तो तोड़ दिया शराब की दुकान का ताला
उत्तराखंड कैबिनेट में 8 बड़े प्रस्तावों को मंजूरी, चिकित्सा शिक्षा से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक अहम फैसले