निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक
देहरादून। भाजपा ने आगामी निकाय चुनावों को लेकर तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत चुनावों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। इस संबंध में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि संगठन ने वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षकों की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार, विभिन्न निकायों में चुनावी रणनीति को मजबूत बनाने और समन्वय स्थापित करने के लिए इन पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है।

चौहान ने कहा कि भाजपा संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए प्रत्येक निकाय में जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

More Stories
रुद्रप्रयाग में गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेडलाइन बढ़ी, अब 23 अगस्त तक करा सकेंगे सत्यापन
बादशाहपुर में पागल कुत्ते का आतंक! 3 दिन में 10 लोगों पर हमला, बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक
मसूरी में भारी बारिश का कहर! देखते ही देखते भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 5 लोगों ने भागकर बचाई जान