बिग ब्रेकिंग : नही रहे सुब्रत राय सहारा, 75, की उम्र में निधन,देश में शोक की लहर।
देश के लिए बहुत दुखद खबर है क्योंकि सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत राय का आज 75 वर्ष में मुंबई के निजी अस्पताल में निधन हो गया है। जहां उनका इलाज चल रहा था।
बताया जा रहा है की पिछले कुछ दिनों से वह बीमार चल रहे थे। उनका पार्थिव शरीर कल लखनऊ में लाया जाएगा, जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी।
सुब्रत राय सहारा आपको बता दें सुब्रत राय सहारा ने अपने कार्यकाल में सहारा ग्रुप को विभिन्न क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और उन्हें व्यापक स्तर पर मानव सेवा और उद्यमिता के लिए जाना जाएगा। उनके निधन से उनके परिवार, सहयोगी, और समर्थकों में गहरा दुःख है, और उन्हें श्रद्धांजलि और संवेदना से याद किया जा रहा है।
More Stories
केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रेकर्स लापता, हेलिकॉप्टर से भी सर्च ऑपरेशन शुरू
चीरबासा में मलबा-पत्थर आने से केदारनाथ पैदल मार्ग बंद, सोनप्रयाग-गौरीकुंड से आगे नहीं भेजे यात्री
देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, 16 टायर का ट्रक पलटा, एक की मौत और दो गंभीर घायल!