अजीत डोभाल लगातार तीसरी बार बने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, पूरी खबर पढ़े
केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) बनाया है। वह तीसरी बार यह जिम्मेदारी संभालेंगे वहीं, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने फिर से आईएएस अधिकारी (रिटायर्ड) पीके मिश्रा को प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी है।उनकी नियुक्ति 10 जून 2024 से प्रभावी होगी और प्रधानमंत्री के कार्यकाल या अगले आदेश तक रहेगी मिश्रा को अपने कार्यकाल के दौरान कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त रहेगा।
इसके अलावा अमित खरे और तरुण कपूर को पीएमओ में प्रधानमंत्री के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। 1968 बैच के आईपीएस अधिकारी डोभाल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश की सत्ता संभालने के बाद से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की जिम्मेदारी निभा रहे हैं वह पीएम मोदी के सबसे विश्वासपात्र अधिकारी माने जाते हैं डोभाल को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला हुआ है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में अजीत डोभाल का दूसरा कार्यकाल 3 जून को पूरा हो गया था।
इसके बाद चर्चा शुरू हो गई थी कि क्या देश को इस बाद नया एनएसए मिलेगा, लेकिन कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने एक बार फिर डोभाल के नाम पर मुहर लगाई। सूत्रों का कहना था कि डोभाल इस बार एनएसए बनने को लेकर इच्छुक नहीं थे उन्होंने इस संबंध में पीएम मोदी को भी अवगत करा दिया था।

More Stories
कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 का शुभारंभ! पहले जत्थे को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
उत्तराखंड में बारिश का कहर: 34 सड़कें बंद, चमोली सबसे ज्यादा प्रभावित
रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जुलाई में कई ट्रेनों का बदला रूट, इन स्टेशनों पर नहीं होगा ठहराव