एम्स की हेली एंबुलेंस सेवा 29 अक्टूबर को होगी शुरू, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन
एम्स की बहु प्रतीक्षित हेली एंबुलेंस सेवा का इतंजार अब समाप्त होने को है। 29 अक्तूबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सेवा का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। एम्स ऋषिकेश देश का पहला सरकारी चिकित्सा संस्थान है जहां हेली एंबुलेंस सेवा उपलब्ध होगी । 20 सितंबर 2022 को तत्कालीन नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में हेली एंबुलेंस सेवा शुरू किए जाने की घोषणा की थी। काफी लंबे समय से उक्त सेवा के शुरू होने का इंतजार किया जा रहा था। लेकिन अब इंतजार खत्म हुआ। उक्त सेवा केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से संचालित होगी। हर माह कम से कम 30 उड़ाने आवश्यक हैं।

More Stories
उत्तराखंड में जल्द दस्तक देगा मानसून, 22 जून तक पहुंचने की संभावना; गर्मी से मिलेगी राहत
अगस्त्यमुनि में दर्दनाक हादसा: नदी के तेज बहाव में बहा युवक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ और पुलिस
तुंगनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस ने जारी की विशेष गाइडलाइन, दोपहर 12 बजे बाद चंद्रशिला ट्रैक बंद