युवती के प्रेम मे पागल हुए युवक ने किया खुदकुशी का प्रयास, वजह जान सब रह गए हैरान
चंपावत : युवती के शादी से इनकार करने पर लोहाघाट निवासी एक युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। युवक को गंभीर हालत में हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि युवक की पीजी कर रही एक युवती से दोस्ती थी, जिससे युवक युवती से शादी करने का दबाव बना रहा था।
बता दें कि 31 जुलाई को चंपावत में पीजी कर रही छात्रा ने युवक पर शादी के लिए दबाव बनाने और शादी नहीं करने पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। जिसमें बताया गया था कि छात्रा की युवक के साथ 2021 से दोस्ती थी, लेकिन छात्रा और उसके परिवार के लोग युवक से उसकी गलत आदतों और कुछ अन्य कारणों से विवाह के लिए राजी नहीं थे।
आरोप है कि शादी से इनकार करने पर युवक अभद्रता, परिवार को जान से मारने और सोशल मीडिया के जरिए बदनाम करने की धमकी देता था। छात्रा की शिकायत के आधार पर कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। युवक को पहले लोहाघाट स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने गंगीर हालात देखते हुए हल्द्वानी के डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया।

More Stories
रुद्रप्रयाग में गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेडलाइन बढ़ी, अब 23 अगस्त तक करा सकेंगे सत्यापन
बादशाहपुर में पागल कुत्ते का आतंक! 3 दिन में 10 लोगों पर हमला, बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक
मसूरी में भारी बारिश का कहर! देखते ही देखते भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 5 लोगों ने भागकर बचाई जान