देवप्रयाग में जहरीले सांप के डसने से महिला की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
देवप्रयाग में एक महिला को घर की अलमारी के नीचे छिपे सांप ने डस लिया। जानकारी के मुताबिक, सोमवार यानी 29 जुलाई की सुबह ग्राम पंचायत गोर्थीकांडा के रवाडा तोक में संगीता पत्नी प्रेम सिंह (उम्र 40 वर्ष) को जहरीले सांप ने डस लिया। महिला सावन के सोमवार होने पर देवप्रयाग स्नान और पूजन के लिए जाने वाली थी, लेकिन उससे ही वो सांप का शिकार हो गई।
बताया जा रहा है कि महिला तैयार होने के बाद अलमारी के नीचे रखे चप्पलों को निकाल रही थी। तभी वहां पर छिपे सांप ने उसके पैर के अंगूठे को कई बार डस लिया महिला ने शोर मचाकर घर वालों को इसकी जानकारी दी। जिस पर उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया घर से सड़क तक फिर वहां से स्कूटी से महिला को सीएचसी बागी लाने में पौने घंटे का समय लग गया।
दर्दनाक हादसा: कार और बुलेट की जोरदार भिड़ंत , एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
सीएचसी बागी के डॉक्टर नूतन प्रकाश पांडे ने बताया कि महिला को तत्काल एंटीवेनम इंजेक्शन लगाया गया, लेकिन वो बेअसर ही रहा। महिला के शरीर में सांप का जहर पूरी तरह फैल चुका था तमाम प्रयासों के बावजूद महिला की एक घंटे में मौत हो गई। ग्राम प्रधान रीना देवी ने बताया कि घटना की सूचना पर वन विभाग दरोगा लखपत मैंदोला और वन रक्षक प्रताप रावत मृतक महिला के घर पहुंचे। जहां सांप को ढूंढकर निकालने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला को डसने वाला कोबरा सांप था।

More Stories
उत्तराखंड में जुलाई में सामान्य से 8% ज्यादा बारिश, बागेश्वर में रिकॉर्ड वर्षा; 56 सड़कें अब भी बंद
कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून का नया ट्रैफिक प्लान: शहर में नहीं मिलेगा कांवड़ वाहनों को प्रवेश
वसुधारा ट्रैक होगा प्लास्टिक मुक्त: माणा गांव की EDC संभालेगी सफाई और संरक्षण की जिम्मेदारी