भीमताल मे कूड़े से भरे ट्रक मे लगी आग, चालक आग मे झुलसा
उत्तराखंड : भीमताल मे कूड़े से भरे ट्रक मे अचानक आग लग गई यह ट्रक नगर पालिका का था ट्रक मे आग लगने के कारण भीमताल- हल्द्वानी मे 1 घण्टे तक जाम लगा रहा|
सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की और पुलिस की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आग बुझाने में वाहन चालक भी झुलस गया। झुलसे वाहन चालक को एसटीएच हल्द्वानी में भर्ती किया गया है।
पत्थर की चपेट मे आने से पोकलैंड मशीन के चालक की मौत , एसडीआरएफ की टीम द्वारा शव किया गया बरामद
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम 6 बजे नगर पालिका भीमताल का कूड़ा वाहन कूड़ा लेकर हल्द्वानी की तरफ जा रहा था। बोहराकून के पास पहुंचते ही ट्रक के पिछले हिस्से में आग लग गई। जब तक चालक विजय पाल कुछ समझ पाता आग ने भीषण रूप ले लिय कुछ ही देर में आग ने पूरे वाहन को चपेट में ले लिया। चालक ने आग लगने की सूचना भीमताल पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। कुछ देर में भीमताल से दमकल वाहन मौके पर पहुंचा।
किराए के मकान मे रह रही महिला का शव बरामद, छानबीन मे जुटी पुलिस
भीमताल पुलिस और अग्निशमन दल ने आग बुझाना शुरू किया। गाड़ी में पानी कम पड़ जाने के कारण हल्द्वानी से एक और अग्निशमन वाहन मंगाया गया। आग बुझाने के दौरान ट्रक चालक विजय पाल भी चपेट में आ गया। उसके हाथ और पांव बुरी तरह झुलस गए। सूचना पर निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चनौतिया मौके पर पहुंचे और अपने निजी वाहन से झुलसे चालक को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले गए। चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

More Stories
मरम्मत के लिए पूरी तरह बंद हुआ रामझूला पुल, दिसंबर तक आवाजाही बहाल करने का लक्ष्य
केदारनाथ धाम में तीर्थयात्री की बिगड़ी तबीयत, एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया
रुद्रपुर में युवती के अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज