चमोली में अलकनंदा नदी पर बनेगा नया पुल, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने दी स्वीकृति
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने अलकनंदा नदी पर नए पुल निर्माण की स्वीकृति दे दी है। जिसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग ने डीपीआर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। चमोली में अलकनंदा नदी पर ब्रिज बना है यह पुल करीब चार दशक पुराना हो गया है। इसके अलावा पुल की भार क्षमता भी कम है। ऐसे में राष्ट्रीय राजमार्ग ने यहां नए पुल बनाने की योजना बनाई। इसके लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को एक प्रस्ताव भेजा गया था।
हिंदी कहानी लेखन में प्रिया प्रथम, रोजी द्वितीय और आकांक्षा तृतीय स्थान पर रहीं
एनएच के अधिकारियों के अनुसार पुल निर्माण के लिए मंत्रालय ने स्वीकृति दे दी है। राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य अभियंता दयानंद कहते हैं कि चमोली से गोपेश्वर जाने वाले मार्ग पर अलकनंदा नदी पर बना पुल पुराना हो चुका है। नए पुल का प्रस्ताव मंजूर होने के बाद डीपीआर गठन समेत अन्य प्रक्रियाओं को शुरू किया जा रहा है। पुल निर्माण में करीब दो साल का समय लगेगा। यह पुल वर्तमान पुल की तुलना में अधिक चौड़ा और अधिक भार क्षमता का होगा।

More Stories
रामनवमी के अवसर पर धामी की दिल्ली में मोदी से मुलाकात, राज्य के पारंपरिक उपहार किए भेंट
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
देहरादून में सनसनी: SGRR मेडिकल कॉलेज की PG छात्रा की संदिग्ध मौत, विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप