Bagchhat

आपके मन को कर दे बगछट

रामनगर मे घात लगाए बैठे गुलदार ने घास काट रही महिला पर किया हमला, महिला की हालत गंभीर

रामनगर मे घात लगाए बैठे गुलदार ने घास काट रही महिला पर किया हमला, महिला की हालत गंभीर

नैनीताल: रामनगर के वनप्रभाग तराई पश्चिम के आम पोखरा रेंज के अंतर्गत बीते शुक्रवार की सुबह घास काट रही महिला पर गुलदार ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिलहाल महिला का रामनगर संयुक्त चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

दर्दनाक हादसा : गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबरानी के पास चट्टान गिरने से एक की मौत, 8 घायल, आवाजाही रोकी गई

बता दें कि, शुक्रवार की सुबह तराई पश्चिमी वन प्रभाग की रामनगर रेंज के अंतर्गत ग्राम गोबरा क्षेत्र में जंगल में 52 वर्षीय प्रभा देवी घास काटने गई थीं। तभी अचानक से गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया साथ में मौजूद महिलाओं ने जब शोर मचाया तो गुलदार प्रभा देवी को लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से भाग गया। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और अन्य ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

भारतीय शतरंज खिलाड़ी आर प्रज्ञानंद ने दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी जीएम कार्लसन को क्लासिकल गेम में हराकर जीत की हासिल

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए ग्राम कालु सिद्ध नई बस्ती निवासी महिला के देवर रमेश चंद्र ने बताया कि उनकी भाभी की हालत गंभीर है।घटना के बाद गांव में गुलदार के आतंक को लेकर ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।

दर्दनाक हादसा: उत्तरकाशी में चलती कार के ऊपर गिरा चीड़ का पेड़, एक की मौत, अन्य घायल

ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। वहीं, वन बीट अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि घटना के बाद विभाग के अधिकारियों ने मौके पर वन कर्मचारियों की गश्त शुरू कर दी है इसके साथ ही ग्रामीणों से अकेले जंगल में न जाने की अपील की है।