घात लगाये गुलदार ने किया सात साल के बच्चे पर हमला
उत्तराखंड में आये दिन गुलदार लोगों के जान के दुश्मन बने हुए हैं। लगातार मानव और वन्यजीव संघर्ष की खबरें उत्तरकाशी से लेकर दूसरे छोर पिथौरागढ़ तक कहीं ना कहीं से सामने आती रहती हैं। ताजा मामला पौड़ी जिले के द्वारीखाल ब्लॉक के ठांगर गांव का है। जहां घात लगाये गुलदार ने एक सात साल के बच्चे पर हमला कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ठांगर गांव के मोहन सिंह के बेटे कार्तिक कुमार पर गुलदार ने बीते दिन हमला कर दिया। गनीतम रही कि जिस वक्त गुलदार ने हमला किया बच्चे का ताऊ कुलदीप आसपा ही मौजूद था। उसने साहस का परिचय देते हुए कार्तिक को गुलदार के जबड़े से छुड़ा लिया। कार्तिक को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय, सतपुली में प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया है।
शनिवार सुबह कार्तिक और उसकी चार साल की छोटी बहन शौचालय गये थे, तभी गुलदार ने अचानक कार्तिक पर हमला कर दिया। चिल्लाने की अवाज सुनकर उसके ताऊ ने दौड़ लगाई और कार्तिक को गुलदार के जबड़े से छुड़ दिया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही हैं उसके पिता मोहन सिंह मजदूरी करते हैं। शौचालय भी नहीं है। ऐसे में खुले में ही शौच करते हैं।

More Stories
रुद्रप्रयाग में गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेडलाइन बढ़ी, अब 23 अगस्त तक करा सकेंगे सत्यापन
बादशाहपुर में पागल कुत्ते का आतंक! 3 दिन में 10 लोगों पर हमला, बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक
मसूरी में भारी बारिश का कहर! देखते ही देखते भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 5 लोगों ने भागकर बचाई जान