Bagchhat

आपके मन को कर दे बगछट

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, 16 टायर का ट्रक पलटा, एक की मौत और दो गंभीर घायल!

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, 16 टायर का ट्रक पलटा, एक की मौत और दो गंभीर घायल!

देहरादून के मोहब्बेवाला से आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। सीमेंट से लदा 16 टायर का बड़ा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे की चपेट में पास से गुजर रही एक बाइक भी आ गई।

हादसा इतना गंभीर था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में एक युवती का पैर कटने की भी जानकारी सामने आई है।

ट्रक के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने मृतक की पहचान और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद मार्ग पर कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा।