Bagchhat

आपके मन को कर दे बगछट

केदारनाथ हेली सेवा के यात्रियों को राहत, 15 सितंबर से शुरू होगी सेवा; किराया नहीं बढ़ेगा

केदारनाथ हेली सेवा के यात्रियों को राहत, 15 सितंबर से शुरू होगी सेवा; किराया नहीं बढ़ेगा

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में 15 सितंबर से शुरू होने जा रही केदारनाथ हेली सेवा को लेकर तीर्थयात्रियों के लिए राहत की खबर है। इस बार हेली सेवा के किराये में कोई अतिरिक्त बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण यानी यूकाडा ने चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलीपैड से केदारनाथ के लिए हेली सेवा संचालित करने को नौ कंपनियों के साथ अनुबंध किया था।

वर्तमान में गुप्तकाशी से केदारनाथ आने-जाने का किराया 12,154 रुपये, फाटा से 9,680 रुपये और सिरसी से 6,086 रुपये तय किया गया है। पिछले वर्ष के मुकाबले गुप्तकाशी से किराये में 290 रुपये और फाटा से 838 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, सिरसी हेलीपैड से किराया 2,753 रुपये कम हुआ है।

यूकाडा के सीईओ प्रतीक जैन ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा 15 सितंबर से संचालित होगी। टिकटों की बुकिंग 7 सितंबर से आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल केदारनाथ हेली सेवा के किराये में कोई और बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।