Bagchhat

आपके मन को कर दे बगछट

मालाकुंठी में दर्दनाक सड़क हादसा! डंपर से भिड़ी कार, भाई-बहन की मौत, दो घायल

मालाकुंठी में दर्दनाक सड़क हादसा! डंपर से भिड़ी कार, भाई-बहन की मौत, दो घायल

उत्तराखंड में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। ब्यासी के समीप मालाकुंठी के पास एक कार और डंपर की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चार लोग वाहन के अंदर फंस गए।

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ब्यासी की टीम मौके के लिए रवाना हुई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं।

मृतकों की पहचान ऋषभ सेमवाल, उम्र 22 वर्ष, पुत्र राकेश सेमवाल और रक्षा सेमवाल, उम्र 24 वर्ष, पुत्री राकेश सेमवाल, निवासी श्रीनगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक भाई-बहन थे।

वहीं हादसे में सुहानी, निवासी रानीहाट कीर्तिनगर और ईशानी गौड़ घायल हुई हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

चर्चित खबरें