Bagchhat

आपके मन को कर दे बगछट

उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश के आसार, चार जिलों में येलो अलर्ट

उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश के आसार, चार जिलों में येलो अलर्ट

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मंगलवार को भी भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी बारिश के तेज दौर देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला नहीं है। 30 अगस्त तक प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं।

बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क मार्ग प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में लोगों से मौसम की स्थिति पर नजर रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है।