Bagchhat

आपके मन को कर दे बगछट

हल्द्वानी के स्कूल में भूत-प्रेत की अफवाह से मची दहशत, छात्राओं में अफरा-तफरी

हल्द्वानी के स्कूल में भूत-प्रेत की अफवाह से मची दहशत, छात्राओं में अफरा-तफरी

हल्द्वानी के बनभूलपुरा स्थित एक निजी इंटर कॉलेज में सोमवार को यूनिट टेस्ट के दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई। कक्षा 10वीं और 11वीं की कुछ छात्राओं ने चक्कर आने और तबीयत खराब होने की शिकायत की। इसी दौरान एक छात्रा के चीखने-चिल्लाने से आसपास बैठी छात्राएं घबरा गईं और कुछ छात्राएं डर के कारण रोने लगीं।

देखते ही देखते स्कूल में भूत-प्रेत की बाधा की अफवाह फैल गई। परीक्षा दे रही छात्राओं के बीच दहशत का माहौल बन गया और कक्षाओं में अफरा-तफरी मच गई।

मामले की सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने छात्राओं को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रित किया। हालात सामान्य होने के बाद स्कूल में छुट्टी कर दी गई।

स्कूल प्रवक्ता नीलम ने बताया कि कुछ छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की शिकायत सामने आई थी। भूत-प्रेत से जुड़ी बात महज अफवाह है। प्रशासन ने स्थिति को संभाल लिया और अब हालात पूरी तरह सामान्य हैं।