Bagchhat

आपके मन को कर दे बगछट

रुद्रप्रयाग में गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेडलाइन बढ़ी, अब 23 अगस्त तक करा सकेंगे सत्यापन

रुद्रप्रयाग में गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेडलाइन बढ़ी, अब 23 अगस्त तक करा सकेंगे सत्यापन

रुद्रप्रयाग जिले में गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 23 अगस्त कर दी गई है। जिले में 20 गैस एजेंसियों के माध्यम से करीब 95,500 गैस कनेक्शन संचालित हैं। इनमें से अधिकांश उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है, जबकि अभी भी 13,551 उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं कराई है।

पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली ने बताया कि सभी गैस एजेंसियों को 23 अगस्त तक शत-प्रतिशत ई-केवाईसी पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर गैस एजेंसियां गांवों और अन्य स्थानों पर शिविर लगाकर भी उपभोक्ताओं का सत्यापन कर सकती हैं।

उन्होंने बताया कि जिले में कई ऐसे गैस कनेक्शन भी हैं, जिनके उपभोक्ता रोजगार के सिलसिले में दूसरे राज्यों या विदेश में रह रहे हैं। ऐसे उपभोक्ता अपने परिवार के किसी सदस्य के नाम गैस कनेक्शन स्थानांतरित करा सकते हैं, ताकि गैस आपूर्ति में किसी तरह की परेशानी न हो।

इसके अलावा मृतक उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन का सत्यापन कराने या कनेक्शन सरेंडर करने की प्रक्रिया भी पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।