Bagchhat

आपके मन को कर दे बगछट

भारी बारिश में जंगल में फंसे UPES के छह छात्र, SDRF ने 6 KM पैदल ट्रैकिंग कर किया सुरक्षित रेस्क्यू

भारी बारिश में जंगल में फंसे UPES के छह छात्र, SDRF ने 6 KM पैदल ट्रैकिंग कर किया सुरक्षित रेस्क्यू

भारी बारिश के चलते स्वारना नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिसके कारण ट्रैकिंग के लिए गए UPES के छह छात्र जंगल में फंस गए। सभी छात्र मिसरास पट्टी के थान गांव स्थित स्वारना नदी क्षेत्र में ट्रैकिंग के लिए पहुंचे थे।

वापसी के दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई और नदी का जलस्तर बढ़ने से छात्रों का वापस लौटना मुश्किल हो गया। छात्रों के जंगल में फंसे होने की सूचना मिलते ही डाकपत्थर से SDRF की रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हुई।

दुर्गम इलाका और नदी का बढ़ा हुआ जलस्तर रेस्क्यू टीम के लिए बड़ी चुनौती बना। टीम ने करीब 6 किलोमीटर पैदल ट्रैकिंग कर कड़ी मशक्कत के बाद सभी छह छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला और जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

रेस्क्यू किए गए सभी छात्र UPES के बताए जा रहे हैं और उनकी स्थिति सामान्य है।

SDRF सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने बारिश के मौसम में पर्यटकों और छात्रों से नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ट्रैकिंग या अन्य गतिविधियों पर निकलने से पहले मौसम का पूर्वानुमान जरूर जांचें और खराब मौसम में जोखिम न लें।

चर्चित खबरें