Bagchhat

आपके मन को कर दे बगछट

14 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार, 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भी सम्मान; CM धामी ने बढ़ाई पुरस्कार राशि

14 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार, 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भी सम्मान; CM धामी ने बढ़ाई पुरस्कार राशि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीरांगना तीलू रौतेली के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में 14 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया।

मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली पुरस्कार की धनराशि 51 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये करने की घोषणा की। वहीं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार की राशि भी 51 हजार रुपये से बढ़ाकर 61 हजार रुपये कर दी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी सम्मानित महिलाओं की सेवा, समर्पण और योगदान के प्रति सरकार के सम्मान को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि सम्मानित महिलाएं न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश की नारी शक्ति के लिए प्रेरणादायक उदाहरण हैं।

सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। महिलाओं की प्रतिभा और योगदान को सम्मान देने के साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए जरूरी अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “जब तक राज्य की हर बहन और बेटी आत्मनिर्भर नहीं बनेगी, हम चैन से नहीं बैठेंगे।”