उत्तराखंड में चार बड़े रोजगार मेले, 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार
देहरादून: उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार को लेकर बड़ी पहल की जा रही है। तकनीकी शिक्षा विभाग अगले चार महीनों के भीतर प्रदेश में चार बड़े रोजगार मेलों का आयोजन करेगा। इनमें देश की विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियां हिस्सा लेंगी और करीब 10 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
गढ़वाल मंडल में श्रीनगर और देहरादून, जबकि कुमाऊं मंडल में काशीपुर और अल्मोड़ा में रोजगार मेलों का आयोजन होगा।
इन मेलों में पॉलीटेक्निक, आईटीआई और राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के साथ ही पास आउट युवाओं को भी अवसर मिलेगा। विद्यालयी शिक्षा के व्यावसायिक कोर्स कर चुके छात्र-छात्राएं, उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे युवा और ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवा भी निजी कंपनियों में रोजगार के लिए आवेदन कर सकेंगे।
तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभाग को एक सप्ताह के भीतर मुफ्त ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। अब तक स्थायी, संविदा और आउटसोर्स माध्यम से 42 हजार युवाओं को रोजगार दिया जा चुका है। रोजगार मेलों के आयोजन में विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा, सेवायोजन एवं कौशल विकास विभाग भी सहयोग करेंगे।

More Stories
14 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार, 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भी सम्मान; CM धामी ने बढ़ाई पुरस्कार राशि
मसूरी में रिटायर्ड सैन्यकर्मी ने की आत्महत्या, किराए के मकान के बाहर फंदे से लटका मिला शव
गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा टला, गंगा नदी में गिरने से बाल-बाल बचा कांवड़ यात्रियों से भरा पिकअप