मसूरी में रिटायर्ड सैन्यकर्मी ने की आत्महत्या, किराए के मकान के बाहर फंदे से लटका मिला शव
मसूरी में आज एक रिटायर्ड सैन्यकर्मी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना कंपनी गार्डन क्षेत्र की है, जहां किराए के मकान के बाहर चबूतरे पर लगे सरिये से उनका शव फंदे पर लटका मिला।
जानकारी के अनुसार, भारत सिंह रावत पुत्र शेर सिंह रावत ने पुलिस को सूचना दी कि उनके साले नवांग त्सेरिंग, उम्र 41 वर्ष, पुत्र लोबसांग, निवासी कंपनी गार्डन ने मकान के बाहर फांसी लगा ली है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि एक व्यक्ति चबूतरे पर लगे सरिये से फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों की मदद से उसे नीचे उतारा गया और 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल मसूरी ले जाया गया।
परिजनों के मुताबिक, नवांग त्सेरिंग जगपाल गुसाई के मकान में किराए पर रह रहे थे। वह करीब तीन वर्ष पहले सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। मृतक के भाई तेनजिंग रेबियल ने पुलिस को बताया कि नवांग नशे के आदी थे और इससे पहले भी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुके थे।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

More Stories
गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा टला, गंगा नदी में गिरने से बाल-बाल बचा कांवड़ यात्रियों से भरा पिकअप
कांवड़ से पैर टकराने पर बवाल, राहगीर से मारपीट; पुलिस ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेसवे, यूपी-उत्तराखंड के बीच एमओयू से निर्माण का रास्ता साफ