चमोली में भारी बारिश का अलर्ट: सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र आज बंद
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा चमोली जिले में भारी से बहुत भारी बारिश, गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं।
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी गौरव कुमार ने 6 अगस्त को जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12) के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। प्रशासन ने लोगों से भी मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।

More Stories
तीन दिन बाद खुला उत्तराखंड का मौसम, आज इन पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार
केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रेकर्स लापता, हेलिकॉप्टर से भी सर्च ऑपरेशन शुरू
पार्षद अमिता सिंह के घर लूट में बड़ा खुलासा, अकेला नहीं था नौकर; साथी भी पहुंचे थे वारदात करने