उत्तराखंड में 8 अगस्त तक बारिश के आसार, कई जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार, 3 अगस्त को देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी तेज बारिश, बिजली चमकने और गर्जन की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 8 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों, विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वालों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
रविवार को पर्वतीय इलाकों में रुक-रुक कर हुई तेज बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने से गर्मी का असर बना रहा।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, देहरादून में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम पांच बजे तक 0.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं, शहर का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला।

More Stories
तीन दिन बाद खुला उत्तराखंड का मौसम, आज इन पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार
केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रेकर्स लापता, हेलिकॉप्टर से भी सर्च ऑपरेशन शुरू
पार्षद अमिता सिंह के घर लूट में बड़ा खुलासा, अकेला नहीं था नौकर; साथी भी पहुंचे थे वारदात करने