हल्द्वानी में बाघ के युवक को उठा ले जाने की अफवाह से मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया खंडन
हल्द्वानी के बेलबाबा क्षेत्र में एक युवक को बाघ द्वारा उठा ले जाने की अफवाह फैलने से रविवार को हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
हालांकि, मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि बाघ के हमले जैसी कोई घटना नहीं हुई थी। गुमशुदा शिवशंकर गोस्वामी की पत्नी प्रियंका गोस्वामी ने बताया कि उनके पति पिछले कुछ समय से लापता हैं और पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। परिचितों के अनुसार, क्षेत्र में चावल के कुछ निशान मिलने के बाद आशंका जताई गई कि शिवशंकर वहां हो सकते हैं, इसलिए लोग मौके पर पहुंचे।
उधर, हल्द्वानी रेंज के रेंज अधिकारी (आरओ) ने स्पष्ट किया कि बाघ के हमले की सूचना पूरी तरह अफवाह है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें।

More Stories
तीन दिन बाद खुला उत्तराखंड का मौसम, आज इन पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार
केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रेकर्स लापता, हेलिकॉप्टर से भी सर्च ऑपरेशन शुरू
पार्षद अमिता सिंह के घर लूट में बड़ा खुलासा, अकेला नहीं था नौकर; साथी भी पहुंचे थे वारदात करने