गंगोत्री हाईवे पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, कांवड़ यात्री घायल; डबरानी के पास मार्ग बंद
उत्तरकाशी: लगातार खराब मौसम के बीच गंगोत्री हाईवे पर डबरानी के समीप पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से एक कांवड़ यात्री घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद गंगनानी से एंबुलेंस के जरिए घायल यात्री को अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीमें मौके पर पहुंच गईं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
डबरानी क्षेत्र में सुबह से ही लगातार बोल्डर और मलबा गिरने के कारण गंगोत्री हाईवे पूरी तरह बंद है। मार्ग अवरुद्ध होने के बावजूद कई कांवड़ यात्री जोखिम उठाकर बोल्डरों के बीच से पैदल आवाजाही कर रहे हैं, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है।
प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे सुरक्षा को प्राथमिकता दें और मार्ग पूरी तरह सुरक्षित होने तक अनावश्यक जोखिम न उठाएं।

More Stories
तीन दिन बाद खुला उत्तराखंड का मौसम, आज इन पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार
केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रेकर्स लापता, हेलिकॉप्टर से भी सर्च ऑपरेशन शुरू
पार्षद अमिता सिंह के घर लूट में बड़ा खुलासा, अकेला नहीं था नौकर; साथी भी पहुंचे थे वारदात करने