देहरादून-हरिद्वार रेल ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: जनशताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से 13 वर्षीय बालक की मौत
उत्तराखंड के देहरादून-हरिद्वार रेल मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ, जब देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही जनशताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से बालक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
मृतक की पहचान आयुष (13 वर्ष), पुत्र भुवनेश, निवासी प्रतीत नगर के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

More Stories
तीन दिन बाद खुला उत्तराखंड का मौसम, आज इन पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार
केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रेकर्स लापता, हेलिकॉप्टर से भी सर्च ऑपरेशन शुरू
पार्षद अमिता सिंह के घर लूट में बड़ा खुलासा, अकेला नहीं था नौकर; साथी भी पहुंचे थे वारदात करने