दून अस्पताल में हंगामा! बच्चे ने फेंका चॉकलेट का रैपर, सफाईकर्मी पर मां को जान से मारने की धमकी देने का आरोप
उत्तराखंड के दून अस्पताल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां इलाज कराने आई एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके बच्चे द्वारा चॉकलेट का रैपर जमीन पर फेंकने पर एक महिला सफाईकर्मी ने न सिर्फ अभद्र व्यवहार किया, बल्कि जान से मारने की धमकी तक दे डाली।
घटना अस्पताल की ओपीडी बिल्डिंग के रेडियोलॉजी विभाग की बताई जा रही है। पीड़िता ज्योति के अनुसार, वह अल्ट्रासाउंड कराने आई थीं। इसी दौरान उनके बच्चे ने चॉकलेट का रैपर जमीन पर फेंक दिया। महिला ने बताया कि उन्होंने तुरंत रैपर उठा लिया, लेकिन इसके बावजूद सफाईकर्मी गाली-गलौज करती रही और विवाद बढ़ा दिया।
आरोप है कि सफाईकर्मी ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया और महिला को जान से मारने की धमकी दी। देखते ही देखते मौके पर हंगामा शुरू हो गया, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। काफी देर की मशक्कत के बाद स्थिति को शांत कराया गया।
पीड़िता ने अस्पताल प्रबंधन से लिखित शिकायत कर आरोपी सफाईकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सफाईकर्मियों के सुपरवाइजर का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित सफाईकर्मी की ड्यूटी बदली जाएगी।
फिलहाल मामले की जांच जारी है और अस्पताल प्रशासन पूरे घटनाक्रम की समीक्षा कर रहा है।

More Stories
तीन दिन बाद खुला उत्तराखंड का मौसम, आज इन पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार
केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रेकर्स लापता, हेलिकॉप्टर से भी सर्च ऑपरेशन शुरू
पार्षद अमिता सिंह के घर लूट में बड़ा खुलासा, अकेला नहीं था नौकर; साथी भी पहुंचे थे वारदात करने