बारिश का कहर! नंदा चौकी का अस्थायी पुल टूटा, रातभर बंद रहा रास्ता… सुबह पुराने पुल से बहाल हुई आवाजाही
लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर नंदा चौकी क्षेत्र की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शनिवार देर रात तेज बारिश और नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण वर्ष 2025 की आपदा के बाद बनाया गया अस्थायी पुल क्षतिग्रस्त हो गया।
बताया जा रहा है कि नदी में अचानक आए तेज बहाव से पुल के पास मिट्टी का कटाव हुआ, जिससे अस्थायी पुल का एक हिस्सा टूट गया और वह वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह असुरक्षित हो गया।
घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने तत्काल इस मार्ग पर यातायात रोक दिया और वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से भेजा गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।
राहत की बात यह रही कि रविवार सुबह पिछले साल की आपदा में क्षतिग्रस्त हुआ पुराना पुल आवश्यक मरम्मत के बाद यातायात के लिए खोल दिया गया, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली और आवाजाही फिर से शुरू हो सकी।
वहीं प्रशासन का कहना है कि निर्माणाधीन नंदा चौकी के मुख्य पुल का काम तेजी से पूरा कराया जा रहा है, ताकि भविष्य में बारिश के दौरान लोगों को बार-बार ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़े।

More Stories
दून अस्पताल में हंगामा! बच्चे ने फेंका चॉकलेट का रैपर, सफाईकर्मी पर मां को जान से मारने की धमकी देने का आरोप
फिर डराने लगी खीरगंगा! बढ़ते जलस्तर से सहमी हर्षिल घाटी, गंगोत्री हाईवे पर मंडराया खतरा
बारिश का कहर! अचानक ढहा पुश्ता, 5 घर क्षतिग्रस्त… बड़ा हादसा टला