लॉटरी की रकम लेने के लिए जीएसटी जमा करने के नाम पर ठगी,ठग को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
जनपद टिहरी में 21 लाख की ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को पुलिस की साइबर सेल ने दौसा राजस्थान से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को फिलहाल कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है और पुलिस ने मामले में अग्रिम जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस कप्तान आयुष अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों की पहचान मुनेश कुमार मीणा और राजन लाल मीणा के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल और बैंक खातों से लिंक सिम बरामद हुए हैं। इन दोनों आरोपियों ने मिलकर एक व्यक्ति से लॉटरी लगने और लॉटरी की रकम लेने के लिए जीएसटी जमा करने के नाम पर ठगी की है। फिलहाल आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और मामले में पुलिस ने अग्रिम जांच शुरू की है। बैंक खातों की जांच भी की जा रही है जिससे पीड़ित की रकम रिकवर की जा सके।

More Stories
उत्तराखंड में बदला मानसून का मिजाज: पहाड़ों से ज्यादा मैदानों में बरस रहे बादल, 41 साल के अध्ययन में बड़ा खुलासा
पौड़ी में 112 नाली जमीन खरीद की होगी जांच, रेरा नियमों की भी होगी पड़ताल
उत्तराखंड बना आस्था का सबसे बड़ा केंद्र! चारधाम से कैंची धाम तक श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़