हल्द्वानी से नैनीताल की ओर जा रही दिल्ली के पर्यटकों की चलती कार हादसे का शिकार हो गई।
पर्यटकों की कार में नैना गांव के समीप अचानक आग लग गई. जिसके बाद देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। कार सवार पर्यटकों ने बमुश्किल कार से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई।
वहीं जलती कार को देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी, लेकिन जब तक दमकल की टीम मौके पर पहुंचती तब तक कर जलकर स्वाहा हो गई थी। पर्यटक दंपति लवप्रीत ने पूछताछ में बताया कि वह हल्द्वानी से नैनीताल की तरफ जा रहे थे, तभी अचानक कार के अगले हिस्से में आग लगी, इंजन से धुंआ उठने के बाद जैसे ही उन्होंने कार सड़क किनारे खड़ी की तभी कार में भीषण आग लग गई. इसके बाद उन्होंने कर से कूद कर अपनी जान बचाई. इस दौरान कर में रखा सारा सामान और दस्तावेज भी जलकर राख हो गये ।

More Stories
पत्रकारों ने देखा 1971 युद्ध का गवाह INS कुरसुरा, समुद्र के नीचे की वीरगाथा
26 जनवरी को शराब की तलब लगी तो तोड़ दिया शराब की दुकान का ताला
उत्तराखंड कैबिनेट में 8 बड़े प्रस्तावों को मंजूरी, चिकित्सा शिक्षा से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक अहम फैसले