बेरोजगारी से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, प्रतियोगी परीक्षाओं की कर रहा था तैयारी
देहरादूनः पौड़ी गढ़वाल निवासी 23 वर्षीय धर्मवीर पंवार देहरादून में सरस्वती विहार अधोईवाला स्थित घर में किराए पर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। सोमवार दोपहर बाद भी जब धर्मवीर का कमरा नहीं खुला तो मकान मालिक ने खिड़की से देखा तो धर्मवीर अपने कमरे में अचेत अवस्था में नजर आया मकान मालिक ने आनन-फानन में पुलिस को मामले की सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची और धर्मवीर को 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों के मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। पुलिस द्वारा घटना स्थल की जांच पड़ताल करने पर मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
थाना रायपुर प्रभारी प्रदीप नेगी ने बताया है कि पुलिस द्वारा मृतक के बारे में जानकारी लेने पर पता चला कि मृतक 3 महीने से किराए पर रह रहा था और करनपुर स्थित एक कोचिंग सेंटर से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। मृतक ने कुछ दिन पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी प्रथम दृष्टया में बेरोजगारी से तंग आकर कदम उठाया है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

More Stories
गुलदार के हमले में महिला की मौत, गांव में दहशत
मालवीय नगर अग्निकांड: केशव नेगी की गिरफ्तारी पर कांग्रेस-भाजपा ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग
बहन की मौत के बाद जीजा पर गंभीर आरोप, HIV बीमारी छिपाने और फर्जी रिपोर्ट बनाने का मामला दर्ज