दर्दनाक हादसा: रुड़की हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने युवक को कुचला, एक युवक हिरासत मे,पांच युवक फरार
हरिद्वार: रुड़की हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने एक युवक को कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने कार सवार एक युवक को पकड़ लिया। जबकि मौके से पांच फरार हो गए। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि खंजरपुर निवासी अभिषेक (26) बाइक से घर से काम के लिए निकला था।
जैसे ही वह हाईवे के सामने पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह हाईवे पर गिर गया। इस दौरान कार ने अभिषेक को कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार सवार एक युवक को पकड़ लिया। जबकि पांच युवक मौके से फरार हो गए।
हल्द्वानी मे कॉलेज गई दो छात्राएं चार दिन से लापता,पुलिस कॉल डिटेल से लगा रही सुराग
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कार सवार युवक नशे की हालत में थे। हिरासत में लिए युवक का मेडिकल कराया गया है। जबकि पांच अन्य युवकों की तलाश की जा रही है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

More Stories
उत्तराखंड में जुलाई में सामान्य से 8% ज्यादा बारिश, बागेश्वर में रिकॉर्ड वर्षा; 56 सड़कें अब भी बंद
कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून का नया ट्रैफिक प्लान: शहर में नहीं मिलेगा कांवड़ वाहनों को प्रवेश
वसुधारा ट्रैक होगा प्लास्टिक मुक्त: माणा गांव की EDC संभालेगी सफाई और संरक्षण की जिम्मेदारी