रामनगर में बुलेट ने भाई-बहन को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरे की हालत गम्भीर
नैनीताल जिले के रामनगर के सांवल्दे क्षेत्र में सड़क किनारे नल से पानी भर रहे दो मासूम भाई-बहनों को एक बुलेट सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे भाई की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, उसकी दो साल की बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है उधर, पुलिस फरार बुलेट चालक की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, रामनगर के सांवल्दे पश्चिम निवासी मदन सिंह का 8 साल का बेटे पवन अपनी 2 वर्षीय बहन अनुष्का के साथ सड़क किनारे एक नल पर पानी भरने के लिए गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब दोनों भाई-बहन पानी भर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार में बुलेट आ गई उन्होंने बताया कि बुलेट सवार लापरवाही से वाहन चला रहा था।
जब तक वो कुछ समझ पाते, तब तक उसने दोनों भाई-बहनों को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण और परिजन उपचार के लिए दोनों को तत्काल सरकारी अस्पताल ले गए ।जहां डॉक्टरों ने पवन को मृत घोषित कर दिया।
बद्रीनाथ और मंगलौर सीट पर चला पंजे का जादू, दोनों जगह नही खिल सका कमल
वहीं, हादसे में अनुष्का के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आरोपी बुलेट को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। अब आरोपी बुलेट चालक की खोजबीन की जा रही है।

More Stories
केदारनाथ हेली सेवा की दूसरे चरण की टिकट बुकिंग आज से, 16 से 25 जून तक की यात्रा के लिए खुला पोर्टल
चारधाम और हेमकुंड साहिब पर बढ़ता दबाव: WII की रिपोर्ट में भीड़, कचरा और पर्यावरणीय खतरे को लेकर गंभीर चेतावनी
गुलदार के हमले में महिला की मौत, गांव में दहशत