मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने टूरिज्म प्रोजेक्ट को लेकर की बैठक, योजनाओं में स्थानीय लोगों को मिलेगी भागेदारी
टिहरी झील और इसके कैचमेंट एरिया में विकास कार्यों को लेकर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए हैं। इस दौरान यह स्पष्ट किया गया है कि इससे जुड़े काम ऑन की डीपीआर पर काम करने के साथ ही योजनाओं के सभी स्टेकहोल्डर्स खास तौर पर स्थानीय लोगों की भागीदारी को भी सुनिश्चित कर लिया जाए।
दुःखद खबर : जम्मू कश्मीर के कठुआ आतंकी हमले में उत्तराखंड के 5 जवान शहीद, प्रदेश मे शोक की लहर
इसके अलावा पर्यटन से जुड़े विभिन्न कार्यों और योजनाओं के लिए स्थानीय लोगों की ओनरशिप और भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। इतना ही नहीं विभिन्न योजनाओं के लिए स्थानीय लोगों से विचार विमर्श करने और उनके सुझाव को भी शामिल करने के लिए कहा गया है। मुख्य सचिव में इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसी तमाम योजनाओं में पर्यावरण संबंधी मानकों का पूरी तरह से ख्याल रखा जाए।
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी हुए शहीद
पर्वतीय क्षेत्रों में खासतौर पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने चारधाम यात्रा मार्ग पर ठोस अवशिष्ट प्रबंधन के लिए पुख्ता व्यवस्था करने के लिए भी कहा गया है। इस दौरान पर्यटन के विकास से संबंधित सभी योजनाओं में स्थानीय लोगों को कितना रोजगार मिला और उन्हें क्या लाभ हुआ इसका भी मूल्यांकन किया जाएगा। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा टिहरी को एक ब्रांड पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। टिहरी के ऐतिहासिक महत्व को दोबारा स्थापित करने और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव की बैठक में 1294 करोड़ रुपए की लागत के टिहरी झील प्रोजेक्ट के तहत 52 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के लगभग 103 गांव की लगभग 96 हजार आबादी को लाभ मिलेगा। प्रोजेक्ट के तहत डोबरा चांटी, तिवार गांव, कोटी कालोनी, न्यू टिहरी, मदन नेगी क्षेत्र का विकास होगा।

More Stories
सुभाषनगर-केदारनगर-विवेकानंद नगर का संयुक्त पथ संचलन सम्पन्न, “3P” और “पंच परिवर्तन” पर विशेष बल
पुलिस हिरासत में PRD जवान ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप; SSP प्रमेन्द्र डोबाल ने शुरू की जांच
रामनवमी के अवसर पर धामी की दिल्ली में मोदी से मुलाकात, राज्य के पारंपरिक उपहार किए भेंट