शर्मनाक हरकत: अल्मोड़ा मे अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
अल्मोड़ा: लमगड़ा ब्लॉक में एक अधेड़ के किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। लमगड़ा निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर में बताया कि 12 जून को उसकी नाबालिग बेटी घर से गई थी लेकिन लौटकर नहीं आई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
अजीत डोभाल लगातार तीसरी बार बने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, पूरी खबर पढ़े
एसएसपी देवेंद्र पींचा ने सीओ सिटी विमल प्रसाद और लमगड़ा के थानाध्यक्ष राहुल राठी को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने दबिश देकर नाबालिग को आनंद सिंह निवासी लमगड़ा के पास से बरामद किया। नाबालिग के मेडिकल में उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो समेत आईपीसी की धारा 363/366 ए व 376(3) में केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

More Stories
रुद्रप्रयाग में गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेडलाइन बढ़ी, अब 23 अगस्त तक करा सकेंगे सत्यापन
बादशाहपुर में पागल कुत्ते का आतंक! 3 दिन में 10 लोगों पर हमला, बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक
मसूरी में भारी बारिश का कहर! देखते ही देखते भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 5 लोगों ने भागकर बचाई जान