यहाँ जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष महिला पर चढ़ाया ट्रैक्टर, तीन बाइकें फूंकी
हरिद्वार: रुड़की के लक्सर में महाराजपुर कलां और केवलपुरी गांव के ग्रामीणों के बीच में जमीन के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की महिला के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। साथ ही तीन बाइकों में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस से पहले ही आरोपी फरार हो गए। महिला को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।
उत्तराखंड में गर्मी ने तोड़ा 20 साल का रिकॉर्ड, 42 डिग्री से ज्यादा पहुंचा तापमान
जानकारी के अनुसार, महाराजपुर खुर्द गांव निवासी ग्राम प्रधान अरुण कुमार के पिता मांगेराम का पड़ोसी गांव केवलपुरी निवासी दो भाइयों से जमीन का विवाद चल रहा है। ग्राम प्रधान के मुताबिक, उनके पिता ने वर्ष 2002 में 18 बीघा जमीन का इकरारनामा दोनों भाइयों को किया था। आरोप है कि दोनों भाइयों ने जमीन की फर्जी वसीयत तैयार कर बैनामा अपने नाम करा लिया था। रविवार को दोनों भाई अपने चार साथियों के साथ जमीन पर पहुंच गए और ट्रैक्टर से जुताई करना शुरू कर दी।
आईपीएल 2024 फाइनल: कोलकाता और हैदराबाद के बीच आज होगी फाइनल जंग
आरोप है कि इस बीच खेत में उनकी मां सविता देवी और मजदूर काम कर रहे थे। इन लोगों ने जमीन जुताई का विरोध किया तो आरोपियों ने सविता के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोप है कि उक्त लोगों ने मजदूरों की तीन बाइकों में भी आग लगा दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस से पहले ही आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए महिला को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

More Stories
पुलिस हिरासत में PRD जवान ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप; SSP प्रमेन्द्र डोबाल ने शुरू की जांच
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
देहरादून में सनसनी: SGRR मेडिकल कॉलेज की PG छात्रा की संदिग्ध मौत, विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप