देहरादून: पॉलिटेक्निक कॉलेज की लिफ्ट में फंसे छह छात्रों को सकुशल बाहर निकाला गया, वीडियो देखें
देहरादून: सेलाकुई में राजकीय पॉलिटेक्निक जस्सोवाला की लिफ्ट में सोमवार को अचानक तकनीकी खराबी आ गई। लिफ्ट के भीतर कॉलेज के छह छात्र फंस गए। छात्रों के लिफ्ट में फंसने की खबर लगते ही छात्रों में हड़कंप मच गया।
सूचना पर थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग सेलाकुई की टीम मौके पर पहुंची। करीब सवा घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद टीम ने लिफ्ट के दरवाजे को तोड़कर भीतर फंसे छात्रों को बाहर निकाला। लिफ्ट में फंसे सभी छात्र पूरी तरह से स्वस्थ बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया सभी छात्रों को लिफ्ट से सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया लिफ्ट के खराब होने के तकनीकी कारण की जांच की जा रही है।

More Stories
केदारनाथ हेली सेवा की दूसरे चरण की टिकट बुकिंग आज से, 16 से 25 जून तक की यात्रा के लिए खुला पोर्टल
चारधाम और हेमकुंड साहिब पर बढ़ता दबाव: WII की रिपोर्ट में भीड़, कचरा और पर्यावरणीय खतरे को लेकर गंभीर चेतावनी
गुलदार के हमले में महिला की मौत, गांव में दहशत