10 दिन के शुशु को छोड़ा रेलवे ट्रैक पे,पुलिस कर रही माता पिता की तलाश
हरिद्वार के भीमगोड़ा इलाके से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है।रेलवे ट्रैक के पास एक नवजात शिशु को बेसहारा हालत में छोड़ दिया। शिशु बस 8 से 10 दिनों का बताया जा रहा है।घटना सोमवार सुबह की है। चंद दिनों के मासूम बच्चे की रोने की आवाज जब सुबह-सुबह लोगों के कानों तक पहुंचीं तो लोगों को इसकी जानकारी हुई।
जानकारी के अनुसार बच्चा एक चादर में लिपटा हुआ था और उसके पास ही एक दूध की बोतल भी राखी हुई थी। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चे का रेस्क्यू कर मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है बच्चे की महज आठ से दस दिन के बीच का है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी की मदद से बच्चे के माता-पिता की तलाश कर रही है।

More Stories
तीन दिन बाद खुला उत्तराखंड का मौसम, आज इन पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार
केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रेकर्स लापता, हेलिकॉप्टर से भी सर्च ऑपरेशन शुरू
पार्षद अमिता सिंह के घर लूट में बड़ा खुलासा, अकेला नहीं था नौकर; साथी भी पहुंचे थे वारदात करने