नगरासू गुरुद्वारे में तनाव कम: दो और निहंग नीचे उतरे, अब चार ही अंदर मौजूद
उत्तराखंड के नगरासू गुरुद्वारे में पिछले दो दिनों से चल रहा हाई वोल्टेज ड्रामा अब धीरे-धीरे शांत होता नजर आ रहा है। गुरुद्वारे की तीसरी मंजिल पर डटे निहंगों में से दो और निहंग नीचे उतर आए हैं, जिसके बाद अंदर मौजूद निहंगों की संख्या घटकर चार रह गई है। प्रशासन लगातार बातचीत के जरिए मामले का समाधान निकालने में जुटा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को तीसरी मंजिल से नीचे उतरे दो निहंगों की पहचान 33 वर्षीय परमवीर सिंह निवासी मलकपुर, जिला रूपनगर (पंजाब) और जगनदीप के रूप में हुई है। इससे पहले रविवार को भी एक निहंग नीचे आ चुका था। अब गुरुद्वारे के भीतर केवल चार निहंग ही मौजूद हैं।
नगरासू गुरुद्वारे में शनिवार शाम से शुरू हुआ यह विवाद करीब 27 घंटे तक चर्चा का विषय बना रहा। इस दौरान जिला प्रशासन और निहंगों के बीच तीन दौर की वार्ता हुई, लेकिन किसी ठोस नतीजे पर सहमति नहीं बन सकी। निहंग कर्णप्रयाग प्रकरण में गिरफ्तार लोगों की रिहाई की मांग पर अड़े हुए थे।
रविवार शाम प्रशासन की ओर से दोबारा बातचीत के बाद स्थिति में कुछ सुधार देखने को मिला। निहंगों ने अपने कब्जे में लिए गए गुरुद्वारे के सेवादार नवतेज सिंह को रिहा कर दिया। इसके साथ ही एक निहंग भी नीचे उतर आया था। सोमवार को दो और निहंगों के नीचे आने से तनाव और कम हुआ है।
पुलिस और प्रशासन का कहना है कि यह मामला आपसी विवाद के कारण उत्पन्न हुआ था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक सात निहंग गुरुद्वारे की तीसरी मंजिल पर चढ़ गए थे और उन्होंने गुरुद्वारे के सेवादार समेत दो लोगों को अपने कब्जे में ले लिया था। फिलहाल प्रशासन लगातार अंदर मौजूद निहंगों से बातचीत कर रहा है और शांतिपूर्ण समाधान की कोशिशें जारी हैं।
नगरासू गुरुद्वारे में हालात पहले से काफी सामान्य हो चुके हैं। श्रद्धालुओं की आवाजाही और अरदास भी दोबारा शुरू हो गई है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि अंदर मौजूद चार निहंग कब और किस शर्त पर बाहर आते

More Stories
नंदा देवी नेशनल पार्क में दिखे दुर्लभ वन्यजीव, हिम तेंदुए की मौजूदगी के मिले संकेत
टोल प्लाजा पर दबंगई का तांडव! टोल कर्मी के सिर पर मशीन से हमला, गंभीर घायल
उत्तराखंड में गर्मी से राहत के आसार, तेज हवाओं और बारिश का येलो अलर्ट जारी