दिनेशपुर-मटकोटा रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
ऊधमसिंह नगर के दिनेशपुर में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। दिनेशपुर-मटकोटा रोड पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा दिनेशपुर अंडरपास के पास हुआ।
मृतक की पहचान बृजलाल, निवासी रुद्रपुर खेड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बृजलाल गदरपुर की एक गत्ता फैक्ट्री में बॉयलर इंचार्ज के पद पर कार्यरत थे।
शुक्रवार को वह बाइक से जा रहे थे, इसी दौरान दिनेशपुर अंडरपास के पास उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि बृजलाल की जान चली गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। ट्रक चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

More Stories
तीन दिन बाद खुला उत्तराखंड का मौसम, आज इन पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार
केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रेकर्स लापता, हेलिकॉप्टर से भी सर्च ऑपरेशन शुरू
पार्षद अमिता सिंह के घर लूट में बड़ा खुलासा, अकेला नहीं था नौकर; साथी भी पहुंचे थे वारदात करने