केदारनाथ में बिगड़ी दो यात्रियों की तबीयत, हेली एंबुलेंस से भेजा गया एम्स ऋषिकेश
केदारनाथ धाम में यात्रा के दौरान दो यात्रियों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए हेली एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया।
दोनों यात्री केदारनाथ स्थित स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय में भर्ती थे। शुक्रवार को उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें उच्च स्तरीय उपचार के लिए रेफर किया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने संबंधित अधिकारियों और चिकित्सा दल के साथ समन्वय कर दोनों यात्रियों को सुरक्षित तरीके से एम्स ऋषिकेश भेजने की व्यवस्था की।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि रेफर किए गए यात्रियों में कर्नाटक निवासी 65 वर्षीय मोहन भंडारी और हिमाचल प्रदेश के कुल्लू निवासी चेतराम शामिल हैं।
चिकित्सकीय परामर्श के बाद दोनों यात्रियों को हेली एंबुलेंस के जरिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया, जहां उन्हें आगे का उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

More Stories
उत्तरकाशी में सेवा संकल्प कार्यक्रम के बाहर हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प
मुनि की रेती में गंगा की लहरों पर लौटा रोमांच, नए राफ्टिंग सीजन का शुभारंभ
कर्णप्रयाग-नैनीताल हाईवे पर बड़ा भूस्खलन, सड़क पर मलबा-बोल्डर गिरने से यातायात ठप