Bagchhat

आपके मन को कर दे बगछट

उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी सौगात, प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग देगी धामी सरकार

उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी सौगात, प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग देगी धामी सरकार

प्रदेश के युवाओं के लिए सरकार जल्द ही एक बड़ी पहल शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना के तहत युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग, गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। इसका लाभ प्रदेश के विश्वविद्यालयों और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को मिलेगा।

योजना के तहत युवाओं को UPSC और PCS जैसी सिविल सर्विसेज परीक्षाओं, CDS जैसी रक्षा सेवाओं की परीक्षाओं के साथ बैंकिंग, रेलवे, SSC समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।

इसके अलावा CAT, MAT, GATE, NET और CSIR-NET जैसी प्रवेश एवं पात्रता परीक्षाओं के लिए भी ऑनलाइन कोचिंग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

गैरसैंण में हुए विधानसभा सत्र के दौरान कैबिनेट बैठक में इस योजना को लेकर विचार-विमर्श किया गया था। अब सरकार इसे जल्द धरातल पर उतारने की तैयारी में है।

सरकार का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को बिना आर्थिक बोझ के बेहतर कोचिंग और विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के अवसर बढ़ाना है।

चर्चित खबरें