Bagchhat

आपके मन को कर दे बगछट

Screenshot

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो लोगों की मौत

 

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो लोगों की मौत

 

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में तरसाली-फाटा मार्ग पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, जिला पुलिस, फायर सर्विस और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग से उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में टीम गहरी खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक तक पहुंची।

रेस्क्यू के दौरान ट्रक में दो व्यक्ति अचेत अवस्था में मिले। दोनों को हार्ड बोर्ड की मदद से सुरक्षित बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान संजय राणा (45 वर्ष) और मोहन (36 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।