Bagchhat

आपके मन को कर दे बगछट

रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, कार-बाइक की टक्कर में विकास भवन के चालक की मौत

रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, कार-बाइक की टक्कर में विकास भवन के चालक की मौत

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से इस वक्त एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के पास बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 55 वर्षीय शिव लाल, निवासी ग्राम बोरा, रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि शिव लाल विकास भवन रुद्रप्रयाग में चालक के पद पर कार्यरत थे और ड्यूटी के लिए रुद्रप्रयाग जा रहे थे। वहीं, कार सवार नागनाथ पोखरी की ओर जा रहा था।

इसी दौरान मायकोटी डाट पुल के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे के कारणों की जानकारी जुटा रही है।

आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मृतक के शव को जिला अस्पताल लाया जा रहा है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।