उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण फंसे ट्रैकर्स और पोर्टर्स की सुरक्षित वापसी के लिए राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में सचिव, आपदा प्रबंधन से दूरभाष पर बातचीत कर अभियान की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और अब तक की गई कार्रवाई के बारे में भी जानकारी ली।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ट्रैकिंग और पर्वतारोहण के लिए गए सभी ट्रैकर्स और पोर्टर्स की सुरक्षित वापसी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान में उपलब्ध सभी जरूरी संसाधनों का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया जाए, ताकि प्रभावित लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

More Stories
चीरबासा में मलबा-पत्थर आने से केदारनाथ पैदल मार्ग बंद, सोनप्रयाग-गौरीकुंड से आगे नहीं भेजे यात्री
उत्तरकाशी में रेड अलर्ट के बाद प्रशासन अलर्ट, गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा अस्थायी रूप से रोकी
रुड़की में डबल मर्डर से सनसनी, भाई पर बहन और पड़ोसी की हत्या का आरोप