Bagchhat

आपके मन को कर दे बगछट

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट! एलिवेटेड रोड पर अभी भी मंडरा रहा खतरा, एक हफ्ते तक रहेगा रूट डायवर्ट

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट! एलिवेटेड रोड पर अभी भी मंडरा रहा खतरा, एक हफ्ते तक रहेगा रूट डायवर्ट

“अगर आप देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे से सफर करने वाले हैं… तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है!”

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड पर खतरा बनी छह बड़ी चट्टानों में से तीन को हटा दिया गया है, लेकिन अभी भी तीन चट्टानें बाकी हैं। इन्हें हटाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है।

इसी वजह से एलिवेटेड रोड पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है, जिसे अब करीब एक सप्ताह और बढ़ा दिया गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि दोपहिया वाहनों की आवाजाही पहले की तरह जारी रहेगी।

एनएचएआई के मुताबिक, पहाड़ काटकर बनाई गई इस एलिवेटेड रोड पर बारिश के दौरान चट्टानों से पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। इसी जोखिम को खत्म करने के लिए लगातार ब्लास्टिंग और कटिंग का काम किया जा रहा है।

एनएचएआई का दावा है कि अगले एक सप्ताह में बची हुई तीनों चट्टानों को हटाने का मुख्य काम पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद एलिवेटेड रोड को पूरी तरह खोल दिया जाएगा।

गौरतलब है कि यह काम एक महीने से ज्यादा समय से चल रहा है। पहले इसे मानसून शुरू होने से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अब बारिश शुरू होने के कारण काम में अतिरिक्त चुनौतियां आ रही हैं।

सफर पर निकलने से पहले रूट की जानकारी जरूर लें और ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें।

चर्चित खबरें