कैंची धाम जा रहे दो युवकों की बाइक गोवंश से टकराई, 19 वर्षीय युवक की मौत
उत्तराखंड में कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे दो युवकों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। सिडकुल चौक के पास अचानक सड़क पर आए गोवंश से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे 19 वर्षीय विक्की खरवाल की मौत हो गई, जबकि उसका 22 वर्षीय मौसेरा भाई राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार बलिया निवासी विक्की खरवाल दिल्ली में रहकर पेंट का काम करता था। वह अपने मौसेरे भाई राहुल के साथ कैंची धाम जाने के लिए 12 सितंबर को दिल्ली से बाइक पर निकला था। बताया जा रहा है कि शुरुआत में बाइक उसका दोस्त चला रहा था, लेकिन बाद में विक्की ने बाइक की कमान संभाल ली।
13 सितंबर को सिडकुल चौक के पास अचानक सड़क पर गोवंश आ गया, जिससे बाइक जोरदार तरीके से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में विक्की की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल राहुल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया।

More Stories
जानकी सेतु के पास नदी के टापू पर फंसा 19 वर्षीय युवक, SDRF ने सुरक्षित बचाया
बदरीनाथ-केदारनाथ में VIP दर्शन पर ₹1100 शुल्क फिलहाल स्थगित, अगले साल से नई गाइडलाइन लागू करने की तैयारी
केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर गिरे पत्थर, घोड़ा संचालक गंभीर घायल; चीरबासा में रेस्क्यू टीमें तैनात