कांवड़ से पैर टकराने पर बवाल, राहगीर से मारपीट; पुलिस ने संभाला मोर्चा
भगवानपुर बाईपास मार्ग पर शुक्रवार शाम कांवड़ से पैर टकराने को लेकर विवाद हो गया। दरियापुर के पास एक राहगीर का पैर गलती से सड़क किनारे रखी कांवड़ से लग गया, जिससे कांवड़ खंडित हो गई। इसके बाद कुछ कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया और राहगीर के साथ मारपीट की।
बताया जा रहा है कि हंगामा बढ़ता देख राहगीर जान बचाने के लिए पास के गन्ने के खेत की ओर भागा, लेकिन कुछ कांवड़ियों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही इमलीखेड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल राहगीर को कांवड़ियों के बीच से सुरक्षित निकालकर उपचार के लिए भेजा।
पुलिस ने मौके पर मौजूद कांवड़ियों को समझाकर शांत कराया और उन्हें उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल और सीओ भगवानपुर सुमित पांडेय भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि राहगीर का पैर लगने से कांवड़ खंडित होने के कारण विवाद की स्थिति बनी थी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। घायल राहगीर को उपचार के लिए भेजा गया है।

More Stories
मसूरी में रिटायर्ड सैन्यकर्मी ने की आत्महत्या, किराए के मकान के बाहर फंदे से लटका मिला शव
गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा टला, गंगा नदी में गिरने से बाल-बाल बचा कांवड़ यात्रियों से भरा पिकअप
हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेसवे, यूपी-उत्तराखंड के बीच एमओयू से निर्माण का रास्ता साफ