उत्तराखंड में बारिश का कहर: 99 सड़कें बंद, कई नदियां खतरे के निशान के करीब
लगातार हो रही बारिश के चलते उत्तराखंड में जनजीवन प्रभावित हो गया है। राज्यभर में 99 सड़कें बंद हैं, जिनसे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सबसे अधिक असर सीमांत पिथौरागढ़ जिले में देखने को मिला है, जहां धारचूला-तवाघाट और न्यू सबला-तिदांग (बीआरओ एनएच) मार्ग समेत 23 सड़कें बंद हैं।
इसके अलावा अल्मोड़ा में 1, बागेश्वर में 2, चमोली में 9, चंपावत में 14, देहरादून में 13, नैनीताल में 3, पौड़ी में 7, रुद्रप्रयाग में 11, टिहरी में 7 और उत्तरकाशी में 11 सड़कें बंद हैं।
वहीं, लगातार बारिश से प्रदेश की प्रमुख नदियों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। पिथौरागढ़ में काली नदी का जलस्तर 888.60 मीटर तक पहुंच गया है, जो 890 मीटर के खतरे के निशान के बेहद करीब है। रुद्रप्रयाग में अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर भी खतरे के स्तर के नजदीक पहुंच चुका है। हरिद्वार में गंगा नदी का जलस्तर 291.55 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 294 मीटर है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के आसपास न जाने और सतर्क रहने की अपील की है।

More Stories
देहरादून मर्डर मिस्ट्री: इंटरनेट पर हुई दोस्ती का खौफनाक अंत, हत्या की वजह तलाश रही पुलिस
भाई से कहासुनी के बाद युवती ने गौला नदी में लगाई छलांग, लोगों की सतर्कता से बची जान
नैनीताल से लौट रहे लखनऊ के छह पर्यटक हादसे का शिकार, 40 मीटर गहरी खाई में गिरी टवेरा, दो गंभीर घायल