उत्तरकाशी में रेड अलर्ट के बाद प्रशासन अलर्ट, गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा अस्थायी रूप से रोकी
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर हीना और डोबाटा होल्डिंग पॉइंट्स पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा को एहतियातन अस्थायी रूप से रोकने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा फिलहाल सुचारू रूप से जारी है।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र और स्मार्ट कंट्रोल रूम को अलर्ट पर रखा गया है। जिले की सभी तहसीलों से बारिश और भूस्खलन की स्थिति की लगातार जानकारी ली जा रही है। प्रशासन की ओर से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की लाइव सीसीटीवी के जरिए भी लगातार निगरानी की जा रही है।
वहीं एनएच, बीआरओ, पीडब्ल्यूडी और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को पर्याप्त मशीनरी और मैनपावर तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश या भूस्खलन के कारण सड़क बंद होने की स्थिति में मार्ग को जल्द से जल्द बहाल किया जा सके।
सभी तहसीलों को भी अलर्ट मोड पर रहने और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल प्रशासन को देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि खराब मौसम के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

More Stories
रुड़की में डबल मर्डर से सनसनी, भाई पर बहन और पड़ोसी की हत्या का आरोप
उत्तराखंड में मौसम ने बदला मिजाज, यमुनोत्री-हेमकुंड साहिब में बर्फबारी, यात्रा पर भी असर
केदारनाथ में बिगड़ी दो यात्रियों की तबीयत, हेली एंबुलेंस से भेजा गया एम्स ऋषिकेश